चमोली। चमोली जनपद में एक युवती का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताई है, उन्होंने राजस्व पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को पशुओं को चराने जंगल गई थराली तहसील के मानमती ग्राम पंचायत के नानीमुनि गांव की युवती का शव जंगल में मिला। राजस्व पुलिस के अनुसार युवती के माथे पर गहरे घाव के निशान हैं। क्षेत्रीय पटवारी नवल किशोर मिश्रा ने युवती के परिजनों के हवाले से बताया कि मानमती ग्राम पंचायत के नानीमुनि गांव की 23 वर्षीय पिंकी पुत्री खिलाफ राम बुधवार सुबह पशुओं को चराने के लिए जंगल गई थी, दोपहर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पिंकी की खोजबीन की। इसी दौरान लोगों को गांव से 500 मीटर की दूरी पर युवती का शव पड़ा मिला। युवती के माथे पर चोट के दो गहरे निशान हैं। युवती के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप राम ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। मामले की गहराई से जांच की जाए। उन्होंने क्षेत्र में तत्काल पुलिस थाना स्थापित करने की मांग उठाई है। कहा कि इस संबंध में जल्द ही पुलिस अधीक्षक चमोली, जिलाधिकारी चमोली और मुख्यमंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
चमोली में जंगल में पड़ा मिला युवती का शव, हत्या की आशंका–
by laxmi Purohit | Oct 15, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
अभिभावकों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...
मुख्य शिक्षाअधिकारी के साथ ही शिक्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...
विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...
अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
कोषागार का किया वार्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...
तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

