चमोली में जंगल में पड़ा मिला युवती का शव, हत्या की आशंका–

by | Oct 15, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चमोली। चमोली जनपद में एक युवती का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताई है, उन्होंने राजस्व पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को पशुओं को चराने जंगल गई थराली तहसील के मानमती ग्राम पंचायत के नानीमुनि गांव की युवती का शव जंगल में मिला। राजस्व पुलिस के अनुसार युवती के माथे पर गहरे घाव के निशान हैं। क्षेत्रीय पटवारी नवल किशोर मिश्रा ने युवती के परिजनों के हवाले से बताया कि मानमती ग्राम पंचायत के नानीमुनि गांव की 23 वर्षीय पिंकी पुत्री खिलाफ राम बुधवार सुबह पशुओं को चराने के लिए जंगल गई थी, दोपहर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पिंकी की खोजबीन की। इसी दौरान लोगों को गांव से 500 मीटर की दूरी पर युवती का शव पड़ा मिला। युवती के माथे पर चोट के दो गहरे निशान हैं। युवती के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप राम ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। मामले की गहराई से जांच की जाए। उन्होंने क्षेत्र में तत्काल पुलिस थाना स्थापित करने की मांग उठाई है। कहा कि इस संबंध में जल्द ही पुलिस अधीक्षक चमोली, जिलाधिकारी चमोली और मुख्यमंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!