चमोली: कांग्रेस के ब्लॉक और नगर अध्यक्ष के लिए दस कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन–

by | Feb 19, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

ज्योतिर्मठ क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई चर्चा, संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया–

ज्योतिर्मठ (चमोली), 18 फरवरी 2026: जिला कांग्रेस कमेटी संगठन के चुनाव में जुट गई है। इसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती से प्रचार-प्रसार में जुट जाएगा। बुधवार को ज्योतिर्मठ में कांग्रेस की ब्लॉक और नगर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह फरस्वाण ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु दिगंबर बिष्ट, महेंद्र चौहान, सुखदेव बिष्ट ने नामांकन किए हैं। वहीं नगर अध्यक्ष के लिए प्रकाश नेगी, लक्ष्मी लाल, महेंद्र नंबूरी, सतीश डिमरी, प्रवेश भुजवाण, करण रावत व हरेंद्र राणा ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं। कहा कि सभी नामांकनों की जांच कर उन्हें जिला व प्रदेश कार्यकारिणी को भेज दिए गए हैं। प्रदेश भर में एक साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर समितियों का पुनर्गठन, नियमित बैठकें, समस्याओं के समाधान के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने, युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करें। इससे पूर्व जिला प्रभारी विनोद चंद्रा और सह प्रभारी संदीप ​झिंक्वाण का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, जिला प्रभारी विनोद चंद्र आर्य, सह प्रभारी संदीप झिंक्वाण, मंडल अध्यक्ष कमल रतूड़ी, अंति प्रकाश शाह, सुरेश दीक्षित, अजीतपाल रावत के साथ ही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
error: Content is protected !!