फिर चमोली जनपद का मान, सम्मान बढ़ा गई प्रतिभाशाली धाविका भागीरथी बिष्ट–

by | Feb 22, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

दिल्ली मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान, शानदार प्रदर्शन पर मिली शाबासी–

गोपेश्वर, 22 फरवरी 2026: चमोली जनपद की प्रतिभाशाली धाविका भागीरथी बिष्ट एक बार फिर उत्तराखंड राज्य के साथ ही चमोली जनपद का मान, सम्मान बढ़ा गई।

दिल्ली मैराथन के 11वें संस्करण में उत्तराखंड की प्रतिभाशाली धाविका भागीरथी बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में 24 वर्षीय भागीरथी ने 2 घंटे 43 मिनट का समय लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और प्रदेश सहित चमोली जनपद का नाम रोशन किया।

रविवार को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच चमोली जिले के वाण गांव की निवासी भागीरथी ने बेहतरीन रणनीति, संतुलित गति और धैर्य का परिचय देते हुए सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

पुरस्कार के साथ धाविका भागीरथी बिष्ट-

भागीरथी की इस उपलब्धि से जनपद चमोली और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

भागीरथी के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक सुनील शर्मा ने बताया कि भागीरथी ने पूरी दौड़ के दौरान संयम और आत्मविश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद भागीरथी ने अपनी रणनीति पर कायम रहते हुए रेस पूरी की। उल्लेखनीय है कि वह पूर्व में ईरान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं तथा देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

‘फ्लाइंगगर्ल’ के नाम से पहचानी जाने वाली भागीरथी बिष्ट वर्तमान में पौड़ी जनपद स्थित रासी स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मैराथन स्पर्धा में पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करना है।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!