हैरत: 16 साल की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, पथरी की ​शिकायत पर परिजनों के साथ पहुंची थी अस्पताल–

by | Feb 27, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

श्रीकोट बेस अस्पताल ने बाल कल्याण समिति को दी जानकरी, नवजात की देखभाल कर रही समिति–

रुद्रप्रयाग, 27 फरवरी 2026: जनपद के एक क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग छात्रा ने नवजात को जन्म दिया है। पेट में दर्द होने पर नाबालिग अपने परिजनों के साथ अस्पताल गई थी। उन्हें पेट में पथरी होने का अंदेशा था। मगर श्रीकोट बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने नाबालिग के गर्भवती होने की बात कही। जिसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। माममा नाबालिग से जुड़ा होने पर अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी।

मामला रुद्रप्रयाग जनपद का है। शुक्रवार को नवजात के 11वें दिन में स्पेशल एडब्शन एजेंसी, बाल कल्याण समिति रुद्रप्रयाग, सखी वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्प लाइन ने मिलकर नवजात बच्ची का पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ नामकरण संस्कार किया। स्पेशल एडब्शन एजेंसी के प्रबंधक पुनीत चौकियाल ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है और फिलहाल स्पेशल एडब्शन एजेंसी की देखरेख में है।

दो माह बाद भारत सरकार द्वारा संचालित कारा पोर्टल के माध्यम से एडब्शन की कार्रवाई की जाएगी। इधर, नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले के ​खिलाफ अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। मामले में किसी के नाम का खुलासा भी अभी तक नहीं हुआ है।

स्पेशल एडब्शन एजेंसी मुख्य रूप से अनाथ, परित्यक्त (छोड़े गए) और आत्मसमर्पित (सरेंडर किए गए) बच्चों को कानूनी रूप से सुरक्षित और अस्थायी रूप से रखा जाता है। इन बच्चों को कारा (सेंट्रल एडोप्शन रिसोर्स ऑर्थराइज) और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के नियमों के तहत नए, प्यार करने वाले परिवार पाने तक देखभाल और सुरक्षा प्रदान की जाती है।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!