चमोली: वन सरपंचों ने कहा, वना​ग्नि सुरक्षा में देंगे पूरा सहयोग, सुविधा संपन्न हों वन पंचायतें–

by | Feb 27, 2026 | चमोली, वन | 0 comments

वनों को आग से बुझाने के लिए सरपंचों के साथ अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के अ​धिकारियों ने किया मंथन–

नंदानगर, 27 फरवरी 2026: नंदप्रयाग और चमोली में अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की रेंज ने वनाग्नि सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित की। इसमें वनों को आग से बचाने के लिए मंथन किया गया।

संयुक्त गोष्ठी में 87 सरपंचों व महिला मंगलदलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सरपंचों ने कहा कि फायर सीजन शुरू हो चुका है। इसलिए सभी सरपंचों को वनाग्नि सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जानी चाहिए। हर वन पंचायत में घेरबाड़ होनी चाहिए ताकि बार से आने वाली आग को वन पंचायत के क्षेत्र में आने से आसानी से रोका जा सके।

साथ ही पौधरोपण और वनों में आवाजाही के लिए संपर्क मार्गों के निर्माण की भी मांग उठाई। घने और चीड़ के जंगलों में नियमित फायर लाइन बनाई जानी चाहिए। सरपंचों ने मानदेय की भी मांग उठाई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि विजय मैंदोली ने भी वनाग्नि सुरक्षा को लेकर विचार रखे।

अध्यक्षता सरपंच संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने की। इस मौके पर संगठन के जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह रावत, दशरथ सिंह, अब्बल सिंह, दिनेश प्रसाद, महिला मंगलदल अध्यक्ष प्रीति देवी, मीरा देवी, राजेंद्र सिंह, दर्शन लाल, वन क्षेत्राधिकारी केएस परमार, गजेंद्र सजवाण, श्रीधरगौड़ आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!