चमोली। पोखरी तहसील के सांकरी गांव का 26 वर्षीय योगंबर आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गया। शहीद होने से कुछ ही घंटे पहले योगंबर ने अपनी पत्नी कुसुम से फोन पर बात की और दीपावली में घर आने का वायदा किया था। 10 अक्टूबर को योगंबर की बहन की सगाई हुई थी, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल पाई। उसने अपनी मां जानकी देवी से कहा कि बहन रितू की सगाई में तो नहीं पहुंच पाया, लेकिन शादी में जरुर आऊंगा, लेकिन योगंबर के शहीद होने की सूचना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शहीद की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी भी बेसुध पड़े हुए हैं। पोखरी में बामनाथ मंदिर के समीप और निगोल नदी के किनारे स्थित सांकरी गांव का योगंबर सिंह पांच साल पहले 17 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुआ था। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात था। योगंबर का एक साल का बेटा अक्षत है। 10 अक्टूबर को शहीद योगंबर की इकलौती बहिन रितू की सगाई हुई थी, लेकिन योगंबर को छुट्टी न मिलने के कारण वह सगाई में शामिल नहीं हो पाया। योगंबर ने 11 अक्टूबर रात को अपनी मां से बात की। कहा कि मां बहन रितू की सगाई में तो नहीं आ पाया, लेकिन शादी में जरुर आऊंगा। योगंबर के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा गांव भी शोक में डूबा हुआ है। न रितू की सगाई में तो नहीं आ पाया, लेकिन शादी में जरुर आऊंगा। योगंबर के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा गांव भी शोक में डूबा हुआ है।
शहीद होने से चंद घंटे पहले पत्नी से की योगंबर ने बात, किया था ये वायदा–
by laxmi Purohit | Oct 15, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
