चमोली: मां अनसूया के दर्शन कर रो पड़ी ध्या​णियां, ठेली गांव से विदा लेकर मजोठी गांव पहुंची मां अनसूया की रथ यात्रा–

by | Mar 6, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

अक्टूबर महिने से गांव-गांव भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दे रहीं माता अनसूया, भक्तों ने किया फूल मालाओं से स्वागत–

गोपेश्वर, 06 मार्च 2026: खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डोली यात्रा अब फरस्वाणफाट क्षेत्र में पहुंच गई है। शुक्रवार को माता की डोली ठेली गांव पहुंची। यहां अपने भक्तों के सानिध्य में रहने के बाद डोली यात्रा रात्रि प्रवास के लिए मजोठी गांव पहुंच गई है। इस दौरान अपनी माता से विदा लेते हुए ध्या​णियां रो पड़ी। भक्तों ने अपनी आराध्य देवी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

ठेली गांव में मां अनसूया के साथ ही अन्य देव निशानों की मुख्य आचार्य पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने विशेष पूजाएं आयोजित हुई। ग्रामीणों ने मां डोली को अर्घ्य अर्पित किया और मनौतियां मांगी।

रथ यात्रा लाटू देवता मंदिर में भी पहुंची यहां भूमियाल देवता और लाटू देवता के दर्शन करने के बाद डोली गांव में पहुंची। इस दौरान मुख्य आचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने मां अनसूया और लाटू देवता की पूजाएं संपन्न की। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष विरेंद्र नेगी ने बताया कि यात्रा ठेली गांव से मजोठी लासी गांव पहुंचेगी।

इस मौके पर पुजारी राकेश तिवारी, बुद्धि बल्लभ त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, वृजमोहन, सौरभ, सूरज, प्रशांत बिष्ट, मदन नेगी, ढोल वादक गौरव दास और संतोष मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!