सुमाड़ी में पत्नी और बेटे की हत्या कर फरार हुए आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार–

by | Mar 9, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

होली के दिन दिया था वारदात को अंजाम, फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर–

रुद्रप्रयाग, 09 मार्च 2026: रुद्रप्रयाग जनपद के सुमाड़ीक्षेत्र में महिला और उसके नौ साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी दीपक बहादुर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने आरोपी को पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के दौरान होली के दिन आरोपी ने महिला और उसके बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह शवों को कमरे में छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि बीते 6 मार्च को शाम करीब सात बजकर 33 मिनट पर जखोली चौकी प्रभारी को योगेन्द्र सिंह निवासी सुमाड़ी ने फोन पर सूचना दी कि

उनके हाईडिल कालोनी के निकट सुमाडी स्थित मकान पर करीब एक माह से दीपक बहादुर नाम का नेपाली व्यक्ति अपनी पत्नी व करीब नौ साल के बेटे सहित किराये पर रह रहा था। स्थानीय व्यक्तियों द्वारा मकान के आस-पास बदबू आने की सूचना मकान मालिक को दी गई। जब वह स्थानीय लोगों के साथ किराये के कमरे तक पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। कमरे के भीतर कम्बल के नीचे महिला और उसके बेटे के शव पड़े थे, जबकि उनके साथ रहने वाला दीपक बहादुर मौके से फरार था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। वहीं मामले में 7 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग में दीपक बहादुर के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं।

पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के आधार पर आरोपी दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर निवासी जिला दैलेख (नेपाल) को 8 मार्च की शाम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

……..

– फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक बहादुर पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में रहते हैं। मृतका कमला शाही भी पहले से विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे। वर्ष 2025 में दोनों की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और पति-पत्नी की तरह जीवन बिताने लगे। पहले वे उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में रहते थे और करीब एक माह से रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे थे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!