चमोली में धूमधाम से मनाया गया माता श्री मंगला जी का जन्मदिवस–

by | Oct 16, 2021 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

चमोली। हंस फाउंडेशन की संरक्षक माता मंगला का जन्म दिवस चमोली जनपद में विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से लेकर उनके अभिभावकों ने केक काटकर माता मंगला का जन्मदिवस मनाया। विभिन्न संगठनों ने भी माता मंगला का जन्मदिवस मनाया। गोपेश्वर और जोशीमठ में माता मंगला के जन्मदिवस पर बच्चे एकत्रित हुए और विभिन्न संगठनों के लोगों और साामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने भी उनके जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें बधााई दी। लोगों ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति के क्षेत्र में माता मंगला और भोले जी महाराज ने अद्वितीय काम किया है। उनके उपकार को भुलाया नहीं जा सकता है। वे हमेश निस्वार्थ भाव से असहाय और निर्धन की सेवा में आगे रहते हैं। उनके जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी में हंस फाउंडेशन ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स की भूमिका बेहतर ढंग से निभाई। मानव सेवा के साथ ही हंस फाउंडेशन ने कोरोना महामारी में जू के जानवरों को भी मदद दी। जोशीमठ में बच्चों  व ‌विभिन्न संगठन के लोगों ने माता मंगला का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, लक्ष्मण राणा, रोहिताश पुरोहित, अमित मिश्रा, गीता मैंदोली आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!