चमोली। हंस फाउंडेशन की संरक्षक माता मंगला का जन्म दिवस चमोली जनपद में विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से लेकर उनके अभिभावकों ने केक काटकर माता मंगला का जन्मदिवस मनाया। विभिन्न संगठनों ने भी माता मंगला का जन्मदिवस मनाया। गोपेश्वर और जोशीमठ में माता मंगला के जन्मदिवस पर बच्चे एकत्रित हुए और विभिन्न संगठनों के लोगों और साामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने भी उनके जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें बधााई दी। लोगों ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति के क्षेत्र में माता मंगला और भोले जी महाराज ने अद्वितीय काम किया है। उनके उपकार को भुलाया नहीं जा सकता है। वे हमेश निस्वार्थ भाव से असहाय और निर्धन की सेवा में आगे रहते हैं। उनके जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी में हंस फाउंडेशन ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स की भूमिका बेहतर ढंग से निभाई। मानव सेवा के साथ ही हंस फाउंडेशन ने कोरोना महामारी में जू के जानवरों को भी मदद दी। जोशीमठ में बच्चों व विभिन्न संगठन के लोगों ने माता मंगला का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, लक्ष्मण राणा, रोहिताश पुरोहित, अमित मिश्रा, गीता मैंदोली आदि मौजूद थे।
चमोली में धूमधाम से मनाया गया माता श्री मंगला जी का जन्मदिवस–
by laxmi Purohit | Oct 16, 2021 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

Latest News
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
