गैरसैंण में हल्ला बोल: विधानसभा के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, बैरिकेटिंग फांदकर गए, देखें वीडियो–

by | Mar 10, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पुलिस से हुई नोकझोंक, पानी की बौछारों के बीच लगाए नारे..बोल पहाड़ी हल्ला बोल, दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकार–

भराड़ीसैंण, 10 मार्च 2026: भराड़ीसैंण विधानसभा के भीतर जहां सत्र की गहमागहमी चल रही थी, उसी दौरान सड़क पर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन चल रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की, मगर कार्यकर्ताओं ने इसको भी आक्रोश में बदल दिया और बोल पहाड़ी हल्ला बोल के नारे लगाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत के साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता आक्रोश रैली में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य में भ्रष्टाचार, अत्याचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की बैरिकेटिंग पर मजबूत पहरेदारी रही, मगर आक्रो​शित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग के ऊपर से ही छलांग लगा दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हम शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। मगर उनके कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई गई और पानी की बौछार डाली गई। आने वाला साल कांग्रेस का साल होगा, महिलाओं और शहीदों के सपनों को साकार करने वाला साल होगा।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!