बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा से लौट रहे नोएडा के तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन तीर्थयात्रियों ने दम तोड़ दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकालकर गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती किया। रविवार को बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रही तीर्थयात्रियों की कार चमोली बाजार से करीब 300 मीटर पहले अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरी। कार में सवार दीपक, सेक्टर 27, नोएडा, अरविं, सेक्टर 82, नोएडा, संदीप तंवर, सेक्टर 11, नोएडा की दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि अक्षित चौहान, सेक्टर 46, नोएडा की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हरेंद्र और सुशील अवाना (दोनों सेक्टर 11, नोएडा) जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे।
बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा में जा गिरा यात्रा वाहन, तीन की मौत, बदरीनाथ से लौटकर केदारनाथ जा रहे थे तीर्थयात्री–
by laxmi Purohit | Oct 17, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...
डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...
वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...
एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
