आस्था: मां नंंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचे लैंसडाउन के विधायक महंत दिलीप रावत, किए मां नंंदा के दर्शन–

by | Mar 12, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

विधायक ने कहा, धार्मिक परंपराओं के साथ आयोजित हो मां नंदा की बड़ी जात, विधानसभा में भी उठाया था मुद्दा–

नंदानगर, 12 मार्च 2026: मां नंंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ पहुंचे लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत का बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने मां नंंदा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां नंदा की बड़ी जात 2026 में आयोजित होनी है, इसका आयोजन धार्मिक परंपराओं के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बड़ी जात में सहयोग किया जाएगा।

भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा बजट सत्र में विधायक महंत दिलीप रावत ने मांं नंदा की राजजात यात्रा 2026 के स्थान पर 2027 में आयोजित करने पर सवाल किए थे। वे नंदा जात को 2026 में कराने के पक्ष में हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने कुरुड़ पहुंच कर मां नंदा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बड़ी जात समिति और मंदिर समिति से जुड़े लोग शामिल रहे। मां नंदा के पुजारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मां की विशेष पूजाएं आयोजित कर उन्हें मां नंदा का प्रसाद भेंट किया गया।

इस दौरान बड़ी जात समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, दशोली डोली के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, बंड डोली के अध्यक्ष अशोक गौड़, बधाण डोली के अध्यक्ष नरेश गौड़, ग्राम प्रधान हेमा गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश्वरी गौड़, पुजारी कन्हैया गौड़, मंशाराम गौड़, धनीराम, मुंशीचंद्र, प्रकाश गौड़, योगेश्वर प्रसाद, दिनेश, भागवत सिंह, दर्शन सिंह रावत, देव सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह, गजेंद्र नेगी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!