ता​कि सुर​क्षित रहे वातावरण:वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सख्त, खुले में आग जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध–

by | Mar 14, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

लापरवाही से आग लगाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत होगी कठोर कार्रवाई: जिलाधिकारी–

रुद्रप्रयाग, 14 मार्च 2026: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद के विभिन्न वन क्षेत्रों में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से वन क्षेत्रों के निकट आग लगने की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिससे वन संपदा, वन्य जीवों, पशुचारा, पर्यावरण तथा जन-धन को भारी क्षति की आशंका बनी हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कृषि भूमि की सफाई के दौरान सूखी घास, झाड़ियां एवं अन्य अवशेष जलाने, वन क्षेत्रों के आसपास कूड़ा-कचरा जलाने, मार्गों पर धूम्रपान सामग्री अथवा अन्य ज्वलनशील पदार्थों को लापरवाही से फेंकने जैसी गतिविधियों के कारण वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं।

इन परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जिला पंचायत तथा वन क्षेत्रों एवं उनके आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा कूड़ा-कचरा, अपशिष्ट पदार्थ तथा कृषि भूमि में पराली जलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति, संस्था या विभाग खुले में आग लगाते हुए पाया जाता है अथवा किसी की लापरवाही के कारण आगजनी की घटना घटित होती है या फैलती है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 एवं अन्य प्रचलित अधिनियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा कहीं भी आग लगने की सूचना तुरंत संबंधित विभागों को दें। यह आदेश जनहित को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Latest News

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
error: Content is protected !!