चमोली: तहसील दिवस में ग्रामीणों ने कहा सीडीओ साहब, जंगली जानवरों से फसल बचाओ–

by | Mar 17, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

25 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण, कई समस्याएं उठीं, सीडीओ डा. अ​भिषेक गुप्ता ने अ​धिकारियों से मांगा जवाब–

चमोली, 17 मार्च 2026: मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को विकासखंड दशौली, चमोली के ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। तहसील दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने मोटर मार्ग, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित कुल 64 शिकायतें दर्ज कराई।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।तहसील दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दशौलीविनीता देवी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, उपजिलाधिकारी आरके पांडे, तहसीलदार दीप्ति शिखा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...
error: Content is protected !!