जय बदरीनाथ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लगे पंख, बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार–

by | Mar 18, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

धाम में मास्टर प्लान के तहत फेज एक के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज दो के निर्माण कार्य गतिमान, पढ़ें पूरी खबर–

चमोली, 18 मार्च 2026: बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। यहां धाम में यातायात, तीर्थयात्रियों की पैदल आवाजाही, पथ प्रकाश, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुव्यवस्थित करने, नदी तटों की सुरक्षा, साथ ही धाम की सुरक्षा, पार्किंग सहित सभी यात्री सुविधाओं, सीवर निस्तारण के विकास के लिए 440 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिससे अब योजना के अनुसार बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरुप आकार लेने लगा है। धाम के मास्टर प्लान का निर्माण कार्य करवा रही पीआईयू (लोनिवि) के अधिकारियों के अनुसार बदरीनाथ धाम में सभी कार्यों को जल्द पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान में फेज वन के निर्माण कार्य हुए पूर्ण

बदरीनाथ धाम को तीर्थयात्रियों की आवश्यकता के अनुरुप और यात्री सुविधाओं से लैस करने की मंशा से यहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 440 करोड़ से मास्टर प्लान के निर्माण कार्य करवाये जा रहे हैं। धाम को व्यवस्थित और यात्री सुविधाओं के विकास के लिए यहां निर्माण कार्यों को फेज 1 और 2 दो भागों में किया जा रहा है। जिनमें से वर्तमान तक फेज 1 के तहत वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास रोड, सिविक एमेनिटी बिल्डिंग, शेषनेत्र लेक, बद्रीश लेक, आईएसबीटी भवन, टूरिस्ट मैनेजमेंट सेंटर बिल्डिंग एवं एराइवल प्लाजा के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जबकि हॉस्पिटल एक्सटेंशन बिल्डिंग का कार्य अंतिम चरण में है।

मास्टर प्लान के तहत फेज 1 में अलकनंदा नदी तटों पर सुरक्षा के लिए किए जा रहे रिवरफ्रंट के कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। जिसमें रिवरफ्रंट-जी में फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। रिवरफ्रंट-एफ का कार्य 75 फीसदी पूर्ण हो चुका है। जबकि रिवरफ्रंट-ए का कार्य भी गतिमान है। रिवरफ्रंटई1 एवं ई2 के अंतर्गत 60 मीटर स्पान के स्टील ट्रससेतुओं का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें ई 1 सेतु के लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है एवं ई 2 सेतु के एबेटमेंट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। वहीं दूरदर्शन स्थल में भी फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है।

अराइवल प्लाजा में जगमगाती रोशनी और बदरीनाथ धाम का भव्य नजारा-

मास्टर प्लान के फेज 2 में पुरोहित आवास के चार ब्लॉक का निर्माण हुआ पूर्ण

बदरीनाथ मास्टर प्लान के फेज 2 के तहत यहां एडमिन बिल्डिंग एवं इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही रिवरफ्रंट-एफ1, रिवरफ्रंट-जी1 एवं पैदल सेतु का निर्माण भी किया जा रहा है। जबकि धाम में तीर्थ पुरोहित आवासों का भी निर्माण तेजी से किया जा रहा है। योजना के तहत यहां 11 तीर्थ पुरोहित आवास ब्लॉकों का निर्माण जानाह है। जबकि वर्तमान तक 4 ब्लॉक का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार अन्य ब्लाक का निर्माण कार्य जुलाई माह से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं नई स्वीकृति के अंतर्गत 2 नये तीर्थ पुरोहित आवास ब्लॉकों का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों को योजनाबद्ध रूप से पूर्ण किया जा रहा है। यहां योजना के अनुसार फेज 1 के अधिकतर कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। जबकि रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य भी तेजी से किए जा रहे है। इसके साथ धाम में फेज वन के निर्माण कार्य भी गतिमान हैं। धाम में पुरोहित आवास के तहत 4 ब्लाक का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 7 ब्लाक का निर्माण कार्य गतिमान है और 2 नए आवंटित ब्लॉक का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

योगेश मनराल, अधिशासी अभियंता, पीआईयू (लोनिवि) बदरीनाथ धाम।

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!