चमोली: ‘हवाबाजी’पड़ीभारी: नशे में धुत हुड़दंगियों को पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ–

by | Mar 19, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

खेल मैदान गौचर में कर रहे थे स्टंडबाजी और हुड़दंग, एक्शन मोड में आयी चमोली पुलिस–

गौचर, 19 मार्च 2026: खेल के मैदान खिलाड़ियों के पसीने बहाने के लिए होते हैं, न कि स्टंटबाजी और हुड़दंग के लिए।कल शाम करीब 6:30 बजे, जब लोग गौचर के प्रसिद्ध मैदान में टहल रहे थे, तभी एक स्विफ्ट डिजायर (UK13TA-1690) में सवार कुछ युवक तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे वहां मौजूद बच्चों और बुजुर्गों की जान पर बन आई थी। सूचना मिलते ही गौचर चौकी पुलिस ‘एक्शनमोड’ में आ गई।

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, स्टंटबाज चालक ने कार दौड़ाकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। गौचर पुलिस ने आगे बैरियर लगाकर घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया।

पकड़े गए चालक अनूप भूषण पुत्र दिनेश चंद्र, निवासी ग्राम छागोठू, पोस्ट नगरासू, कोतवाली रुद्रप्रयाग, उम्र 24 वर्ष व वाहन में एक अन्य व्यक्ति सुमित कुमार पुत्र संतोष, निवासी ग्राम चौकी, थाना कर्णप्रयाग, उम्र 22 वर्ष नशे मे चूर थे। जांच में पता चला कि कार का न तो बीमा था, न टैक्स और न ही प्रदूषण सर्टिफिकेट। यहाँ तक कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं मिला।

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन को सीज कर दिया है। मुख्य आरोपी अनूप भूषण को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथी सुमित पर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

चमोली पुलिस युवाओं को स्पष्ट चेतावनी देती है कि सड़कों या सार्वजनिक मैदानों को स्टंटबाजी का अड्डा न बनाएं। इस प्रकार की ‘हवाबाजी’ न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि आपके और दूसरों के जीवन के लिए घातक है। भविष्य में भी ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!