चमाेली: गंगोलगांव में एकजुट हुई महिलाएं, शराब बंदी का उठाया बीड़ा, शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया–

by | Mar 22, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

महिलाओं ने ली शराब बंदी की शपथ, सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर लगेगा 21 हजार रुपये का जुर्माना–

गोपेश्वर, 22 मार्च 2026: शराब बंदी की मुहिम गांवों से लेकर अब नगर क्षेत्र में भी पहुंच गई है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर से लगे गंगोलगांव में शराब पीने ,पिलाने पर महिलाएं मुखर हो गई है। जिसको लेकर गांव में बैठक आयोजित कर नशा मुक्त हो गांव हमारा के उद्देश्य से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए शपथ ली गई है।

मुख्यालय से दो किमी की दूरी पर स्थित गंगोलगांव में महिला मंगलदल अध्यक्ष कविता भंडारी व सभासद सुशीला देवी के नेतृत्व में रविवार को गांव में बैठक आयोजित की गई । महिला मंगलदल अध्यक्ष ने कहा कि शराब से आज युवा ग्रसित हैं आए दिन गांवों में शराब का प्रचलन बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा नशे के शिकार युवा हो रहे हैं जिससे उनके भविष्य भी अधंकार मय हो रहा है।

जिसको लेकर महिलाओं द्वारा यह कदम उठाते हुए गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए सामाजिक ,धार्मिक व अन्य किसी भी कार्यों में किसी प्रकार से शराब पीने, पिलाने व बाहर से गांव में शराब पीकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए 21 हजार रुपए का जुमा्रना रखा गया है।

साथ ही उन्होंने ग्रामीण दुकानदारों को युवाओं को नशीले पदार्थ की खरीद पर भी सख्त निर्देश देते हुए रोक लगाई है। सभासद सुशीला देवी ने कहा कि गांव के लोगों द्वारा यह सराहनीय मुहिम की है। कहा कि गांव को नशा मुक्त करने के लिए महिलाएं मुखर हो गई है आए दिन शराब के सेवन से परिवार में हो हल्ला व लड़ाईझगडे सामने आते हैं साथ ही शराब के सेवन से परिवार टूट रहे हैं जिसको लकर अब महिलाओं ने बीड़ा उठाते हुए पूर्ण रुप से शराब बंद करने का निर्णल लिया है। जिसकी ग्रामीणों ने भी सराहना की है।

इस अवसर राम सिंह राणा, हरीश रावत, महेंद्र राणा, बलवंत राणा , गजेंद्र रावत ,रेखा देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, संगीता देवी,राखी देवी ,माहेश्वरी देवी, ग्राम प्रहरी कुसुम देवी, शशि देवी, रोशनी, माहेश्वरी, संगीता, रामेश्वरी देवी, बीना, पुष्पा, सरिता, सुनीता रावत, पूजा, रीना, सुहानी, मीना, ज्योति, दीपा, विशेश्वरी, ज्योति, दमयंती, रजनी, संजू, मनीषा, पवित्रा, दर्शनी देवी, जयंती, मीरा, सुलोचना, रजनी, भावना, प्रीति, दीपा, जयमाला, शोभा, भारती, सोनी, उर्मिला, राखी, कविता आदि मौजूद रहे। सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!