विरोध: त्रियुगीनारायण में शराब के खिलाफ महिलाओं ने निकाली दस किमी लंबी रैली–

by | Mar 23, 2026 | जागरुकता, ब्रेकिंग | 0 comments

त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग तक निकाली जन जागरुकता रैली, गांव को संस्कार और आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प–

सोनप्रयाग, 23 मार्च 2026: रुद्रप्रयाग जनपद के गांव-गांव में महिलाएं शराब के विरोध में जोरदार आवाज उठा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को महिलाओं ने

शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में शराब के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर जन जागरुकता रैली निकाली। महिलाओं ने त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग तक लगभग दस किलोमीटर लंबी जागरुकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान रुचि गैरोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल और अनूप सेमवाल ने किया।

महिलाओं ने शराबबंदी के समर्थन में नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान रुचि गैरोला व अन्य महिलाओं का कहना है कि त्रियुगीनारायण एक धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु और विवाह संस्कार के लिए लोग पहुंचते हैं। ऐसे में गांव को एक आदर्श और संस्कारयुक्त पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना हमारी जिम्मेदारी है। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि गांव में विवाह या अन्य आयोजनों में शराब परोसने या सेवन करने पर 5000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल और अनूप सेमवाल ने कहा कि शराब के खिलाफ आज लोगों और मातृशक्ति ने आवाज बुलंद कर दी है। ऐसे में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि धार्मिक मान्यता जैसे प्रसिद्ध प्रमुख स्थलों से सटे गांवों व क्षेत्रों में भी इस मुहिम में आगे आएं। उन्होंने प्रशासन से भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!