चमोली: थराली में क्षेत्र पंचायत के कार्यों को वर्कऑडर से कराएं, सीडीओ से मिले जनप्रतिनि​धि–

by | Mar 23, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

दैवी आपदा से त्रस्त है थराली ब्लॉक, ​विकास कार्य नहीं बढ़ रहे आगे, वर्कऑडर से कराएं ढाई लाख तक के कार्य–

गोपेश्वर, 23 मार्च 2026: विकास खंड थराली ने विगत सालों में कई दैवी आपदा झेली हैं। मगर विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। सोमवार को थराली विकास खंड के ज्येष्ठ उपप्रमुख नवनीत रावत के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनि​धियों ने मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्येष्ठ उपप्रमुख नवनीत रावत ने मुख्य विकास अ​धिकारी से कहा कि विकास खंड के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत निधियों के कार्य वर्कऑडर के माध्यम से कराए जाएं। कहा कि विकास खंड दैवी आपदा से त्रस्त है। क्षेत्र पंचायत के कार्य अन्य विकास खंडों में वर्कऑडर के माध्यम से कराए जा रहे हैं, मगर थराली में क्षेत्र पंचायत निधि के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मांग उठाई कि ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि के दो लाख पचास हजार रुपये तक के कार्यों को वर्कऑडर के माध्यम से कराया जाए।

इस मौके पर पूनम देवी, दीपिका देवी, सुमन देवराड़ी, मुन्नी देवी, बबीता देवी, पार्वती देवी, नीलम देवी, मंगला देवी, सुनीता देवी, हेमा जोशी, विरेंद्र सिंह, जयराम, राजेश चौहान, नवनीत रावत, कुंवर सिंंह, दयाकृष्ण देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!