चमोली: लौल्टी में अंग्रेजी शराब की उपदुकान का किया विरोध, दी आंदोलन की चेतावनी–

by | Mar 23, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जनप्रतिनिधियाें ने जिला आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा दुकान बंद नहीं हुई तो क्षेत्र में सरकारी कार्यों का करेंगे बहिष्कार–

गोपेश्वर, 23 मार्च 2026: चमोली जनपद में थराली विकास खंड के लोल्टी में अंग्रेजी शराब की उपदुकान का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनि​धियों और लोगों का कहना है कि जनपद के गांव-गांव में शराब बंदी को लेकर ग्रामीण एकजुट हो रहे हैं, इधर, आबकारी विभाग की ओर से क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को नशे में झोंका जा रहा है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

सोमवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिला आबकारी अधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। कहा कि यदि क्षेत्र में उपदुकान का संचालन बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र में सरकारी कार्यों का विरोध किया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य चाैंडा वार्ड कला देवी के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी से मिले जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांव-गांव में शराबबंदी की जा रही है। लोग शराब के विरोध में आवाज उठा रहे हैं, वहीं, लौल्टी में अंग्रेजी शराब की दुकान खोली जा रही है।

इसका क्षेत्र में जोरदार विरोध किया जाएगा। कहा गया कि लौल्टी, तुंगेश्वर, देवराड़ा और हरचन गांव की महिलाओं ने पूर्व में भी शराब की दुकान का विरोध किया गया, तब उन्हें शराब कारोबारी की ओर से न्यायालय के नोटिस भेजे गए। अब फिर से यहां शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि 31 मार्च तक दुकान का संचालन बंद नहीं किया गया, तो क्षेत्र में सरकारी कार्यों का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, मनमोहन सिंह के साथ ही कई जनप्रतिनि​धि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!