अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

by | Mar 31, 2026 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित–

अगस्त्यमुनि में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 16 से 31 मार्च तक चले जागरूकता कार्यक्रमों का समापन अंतिम दिवस पर भाषण प्रतियोगिता के आयोजन के साथ हुआ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि की नमामि गंगे समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय “नमामि गंगे अभियान और समाज की भागीदारी” रखा गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए गंगा स्वच्छता के प्रति अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकुश राज द्वितीय, गणेश गोस्वामी तृतीय एवं प्रभात सिंह चतुर्थ स्थान पर रहे।

समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो के सी दुतपुडी ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ ममता भट्ट ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता थपलियाल ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. ममता शर्मा एवं दीप्ति राणा शामिल रहीं।

इस अवसर पर डॉ. विष्णु कुमार शर्मा, डॉ. निधि छाबड़ा, डॉ. सुधीर पेटवाल, डॉ. चंद्रकला नेगी, कर्मचारी गीता, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!