चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

by | Apr 3, 2026 | चमोली | 0 comments

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली–

नगर पालिका गोपेश्वर के समीप ग्वीलों गांव के चीड़ के जंगलों में लगी आग पर वन विभाग और फायर सर्विस की टीम ने काबू पा लिया है। यहां कई आवासीय भवन भी हैं। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।

गोपेश्वर के नजदीकी जंगलों में शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अचानक आग भड़क गई, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड गोपेश्वर और अलकनंदा वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने आग पर काबू पा लिया।

सभासद दीपक बिष्ट का कहना है कि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है और यहां बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और फायर सर्विस को भी तुरंत सूचित किया गया। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से रोका गया।

उन्होंने बताया कि फायर सीजन को देखते हुए जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में फायर वॉचर्स तैनात किए गए हैं और ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की जा रही है। वन विभाग के अ​धिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, क्योंकि छोटी सी चूक भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। आग लगने से वन संपदा के साथ-साथ वन्य जीवों को भी भारी नुकसान होता है।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!