आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

by | Apr 4, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत–

चमोली, 04 अप्रैल 2026: बदरीनाथ धाम के निकट गोविंदघाट में शनिवार से प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा शुरू हो गई है। यह स्थान पंच प्रयागों में प्रथम विष्णप्रयाग के समीप है। कथा शुभारंभ से पहले कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल पांडुकेश्वर की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

रामकथा गोविंदघाट में अलकनंदा के किनारे हो रही है। शनिवार से कथा का भव्य शुभारंभ हो गया है। कथा सुनने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मोरारी बापू ने कहा कि “रामकथा का सार एक ही है प्रेम। जहां प्रेम है, वहां राम हैं और जहां राम हैं, वहां सब कुछ है।” उन्होंने कथा के दौरान प्रेम, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कहा राम मर्यादा और करुणा के प्रतीक हैं। कहा “जीवन में बहुत बड़ा बनने की जरूरत नहीं,

रामकथा सुनते भावविभोर हुए श्रोतागण-

सच्चा और सरल बनने की जरूरत है। राम कोई व्यक्ति मात्र नहीं, राम एक विचार है, एक ऊर्जा है, जो हर हृदय में बसती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोरमा मेहता, महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना पंवार, समिति अध्यक्ष उत्तम मेहता, रामनारायण भंडारी, परमजीत सिंह और जसवीर मेहता के साथ कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...
error: Content is protected !!