चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

by | Apr 7, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत प्रति​नि​धि को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान–

गोपेश्वर, 07 अप्रैल 2026: चमोली के खैनुरी गांव की ग्राम प्रधान योगिता रावत को प्रदेश संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रदेशभर के ग्राम प्रधान जिला संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। योगिता रावत के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर चमोली जनपद में उत्साह का माहौल है। जिला संगठन चमाेली ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

सोमवार को देहरादून में हुए प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उनका निर्विरोध चयन हुआ है। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जनपद की महिला ग्राम प्रधान का जिम्मेदारी मिलने पर ग्राम प्रधानों में खुशी का माहौल है।

योगिता रावत, प्रदेश अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन

ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी महिला को इस पद पर जिम्मेदारी मिली है। इससे सीमांत चमाेली जनपद में विकास को गति मिलेगी। योेगिता रावत के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ग्राम प्रधान लासी प्रधान सुभागा देवी कुंवर, सुनीता देवी, मंदोधरी देवी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इधर, दशोली विकास खंड के लासी ग्राम प्रधान सुभागा देवी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष चुना गया है। उन्हें भी प्रदेश के सभी संगठनों का समर्थन मिला।

Latest News

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...
error: Content is protected !!