चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

by | Apr 7, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान–

गोपेश्वर/चमोली। जनपद चमोली में भारतीय युवा कांग्रेस के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में सूर्या पुरोहित ने एक बार फिर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। दूसरी बार उन्हें संगठन ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस जीत से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

चार प्रत्याशियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में सूर्या पुरोहित को सर्वाधिक सदस्यों का समर्थन मिला, जिससे उन्होंने अपने नेतृत्व पर युवाओं का भरोसा फिर साबित किया।

सूर्या पुरोहित वर्तमान में नगर पालिका गोपेश्वर के सभासद हैं। इससे पहले वे गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत चमोली के हर युवा की आवाज की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर युवाओं के अधिकारों और हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करेंगे।

उन्होंने प्रदेश के युवाओं की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि आज बेरोजगारी, सीमित रोजगार अवसर, पलायन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी जैसे मुद्दे युवाओं के सामने बड़ी चुनौती बन चुके हैं। युवा कांग्रेस इन मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।

सूर्या पुरोहित ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना तथा भर्ती प्रक्रियाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना रहेगा।

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियां जनविरोधी और युवा विरोधी हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर वर्ष 2027 के चुनावों में बदलाव का संकल्प लें।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!