चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

by | Apr 10, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा–

चमोली, 10 अप्रैल 2026: जनपद चमोली में अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों ने पहली बार एक संगठित पहल करते हुए अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। इस ऐतिहासिक बैठक में सर्वसम्मति से जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमक के प्रबंधक अंकित सिंह भंडारी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं दीपक बिष्ट को उपाध्यक्ष, संजय लखेड़ा को कोषाध्यक्ष, संदीप पटवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अजीत कुंवर को संरक्षक, आनंद सिंह रावत को सह-संरक्षक तथा नवनीत रावत को सह सचिव नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान अशासकीय विद्यालयों के समक्ष आ रही विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से मंथन किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, संसाधनों की कमी दूर करने तथा प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रूप से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

यह पहली बार है जब जिले में इस प्रकार का प्रबंधक संगठन अस्तित्व में आया है, जिससे भविष्य में अशासकीय विद्यालयों की आवाज को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!