आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

by | Apr 12, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं से हुआ स्वागत–

गोपेश्वर, 12 अप्रैल 2026: संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा अब अंतिम चरण में है। माता के मंदिर में 19 अप्रैल से महायज्ञ का आयोजन होगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। इधर, रविवार को माता की रथ डोली ने देवलधार में अपनी बहन ज्वाला माता से विदा लेकर खल्ला गांव के समीप कोट महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यहां भक्तों ने माता की डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया।

खल्ला गांव में महायज्ञ आयोजन को लेकर भक्तगणों में उत्साह बना हुआ है। पिछले सात माह से दिवारा भ्रमण के बाद अब माता अनसूया की दिवारा यात्रा समापन की ओर है। रविवार को माता की रथ डोली अपने भक्तों के साथ खल्ला गांव के समीप कोट महादेव मंदिर में पहुंच गई है। इससे पहले माता की डोली ने बालखिला नदी में पवित्र स्नान कर अपने भक्तों को दर्शन दिए।

माता अनसूया की दिवारा यात्रा बीते वर्ष अक्तूबर माह से आयोजित हो रही है। रविवार को देवलधार के ज्वाला माता मंदिर से विदा लेकर माता की डोली ने खल्ला गांव के लिए प्रस्थान किया। रात्रि प्रवास के लिए डोली कोट महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर में भक्तों ने माता को अर्घ्य भेंट किया और पूजा-अर्चना की।

पुजारी केशव प्रसाद त्रिपाठी ने माता की विशेष पूजाएं की। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल से माता के मंदिर में महायज्ञ शुरू हो जाएगा। तब तक माता की डोली गांव में ही भ्रमण करेगी। महायज्ञ में माता की डोली शामिल होगी। यज्ञ आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस मौके पर मनवर सिंह, जगत बिष्ट, दिलवर सिंह, चंडी प्रसाद, उमा, चंपा त्रिपाठी, मीना, दीपा, पुष्पा, सरस्वती के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे। बता दें कि माता की डोली ने खल्ला गांव में हवन कुंड का भ्रमण भी किया। इसके बाद डोली रात्रि विश्राम के लिए कोट महादेव मंदिर में पहुंची। जहां पर कोट यानि सब देवताओं की गोष्ठी चलती है। यहांं पर क्षेत्रपाल, बजरंग बली, ​शिवजी और ब्रह्मांड की आदि श​क्ति बाला त्रिपुरा सुंदरी माता भी विद्यमान हैं। यहां पर पंचायती भोग का अर्घ्य भी लगेगा।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!