रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

by | Apr 15, 2026 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी भागीरथीपुरम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि डैम साइड क्षेत्र में एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है तथा चालक के खाई में गिरने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने सूक्ष्म निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि स्कूटी सड़क किनारे सुरक्षित स्थिति में खड़ी थी, जबकि उसका चालक सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया था। क्षेत्र अत्यंत दुर्गम, ढलानदार एवं जोखिमपूर्ण होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रणनीति बनाते हुए रोप का प्रयोग कर कठिन परिस्थितियों में नीचे पहुंचकर टीम ने संबंधित व्यक्ति तक पहुंच बनाई।

इसके उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत सावधानी एवं दक्षता के साथ शव को स्ट्रेचर में सुरक्षित करते हुए रोप सिस्टम के माध्यम से ऊपर लाया गया।

शव को बाहर निकालकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाए हुए है। मृतक की पहचान दिनेश सिंह पुत्र गोविंद सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी नागनी, चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

Latest News

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
error: Content is protected !!