चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

by | Jun 16, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारी–

गोपेश्वर, 16 जून 2026: जनपद चमोली में युवाओं को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने तथा उन्हें साइबर अपराध एवं नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से चमोली पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को चौकी प्रभारी पीपलकोटी उपनिरीक्षक लक्ष्मी बिजल्वाण द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, पीपलकोटी में आयोजित एनसीसी कैम्प में प्रतिभाग कर उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को भारत के नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराते हुए कानूनों में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि कानून की जानकारी एक जागरूक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है और युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसके अतिरिक्त कैडेट्स को साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग एवं अन्य ऑनलाइन अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा कई बार युवाओं को अपराध की ओर भी धकेल देता है। कैडेट्स से नशे से दूर रहने, अपने मित्रों एवं परिवार को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

चौकी प्रभारी पीपलकोटी द्वारा उपस्थित एनसीसी कैडेट्स से अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कानून का सम्मान करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने साइबर अपराध एवं नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
error: Content is protected !!