आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

by | Apr 15, 2026 | आस्था, ऋषिकेश | 0 comments

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची। इस दौरान संत-महात्माओं के साथ छड़ी का पूजन और गंगा स्नान कर गौरी शंकर मंदिर में दर्शनार्थ के लिए रखा गया। छड़ी यात्रा का संचालन षड्दर्शन साधु समाज और अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति कि ओर से किया जा रहा है। महंत भूपेंद्र गिरी और गोपाल गिरी ने बताया कि आदिगुरू शंकराचार्य ने भारतवर्ष के प्राचीन देवस्थानों का संरक्षण और अखाड़ा व्यवस्था के संगठन को लेकर अनेक मान्यताएं प्रचलित हैं।

कहा जाता है कि उनके समय में साधु-संतों ने विभिन्न तीर्थों, मठों और मंदिरों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया और धर्मरक्षा के लिए संगठित परंपराओं को मजबूत किया। ऋषिकेश से निकलने वाली छड़ी यात्रा यात्रा जानकी चट्टी के रास्ते यमुनोत्री धाम पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद वापसी होगी। इसके बाद उत्तरकाशी, विश्वनाथ मंदिर और शिवानंद आश्रम में दर्शन करते हुए गंगोत्री धाम में पूजन किया जाएगा।

गोमुख में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण और गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन, आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि पूजन और भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। अंतिम चरण में यात्रा ज्योतिर्मठ, पवित्र नृसिंह मंदिर और टोटकाचार्य गुफा होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी, जहां भगवान बदरीनाथ के दर्शन के साथ व्यास गुफा और सरस्वती धारा के दर्शन किए जाएंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु संत और श्रद्धालु शामिल होंगे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!