हेलंग में टूटने के कगार पर आवासीय मकानें, ग्रामीणों ने छोड़े घर–

by | Oct 20, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली। अतिवृष्टि से हेलंग गांव में अभी भी ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है। गांव में भूस्खलन से कई आवासीय मकान टूटने के कगार पर पहुंच गई हैं। हेलंग के ग्राम प्रधान आनंद सैलानी ने जोशीमठ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 18 अक्तूबर की रात को अतिवृष्टि से हेलंग में योगेंद्र अधिकारी, मोहन अधिकारी, महावीर भंडारी, विहारी लाल, मोती लाल, महावीर बिष्ट, शिव लाल, सूरज भंडारी, संतोष जुगरान, कुशल सिंह भंडारी, महावीर जुगरान, दलवीर लाल और कुंदन के आवासीय मकानों के इर्द-गिर्द भूस्खलन होने से मकान खतरे की जद में आ गए हैं। कई आवासीय मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं, जिससे ग्रामीणों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। मकानों के आगे और पीछे से भूस्खलन हो गया है। ग्राम प्रधान ने शीघ्र जोशीमठ एसडीएम से गांव में राजस्व टीम के साथ निरीक्षण करने और प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!