जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

by | Apr 25, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं–

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में ​स्थित क्षेत्र रक्षक भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए विधि-विधान से खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जयकारों के साथ दर्शन किए।

आज दोपहर केदारनाथ धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति तथा श्री केदार सभा के पदाधिकारीगण भैरवनाथ पहुंचे हवन यज्ञ पूजा अर्चना के बाद श्री भैरवनाथ जी कपाट खोले गये।

केदारनाथ धाम में मौजूद श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर सभी देश विदेश के तीर्थयात्रियों को बधाई दी कहा कि केदारनाथ धाम के रक्षक श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के बाद अब भगवान केदारनाथ जी की नित्य आरतियां संपन्न होंगी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भकुंट भैरव नाथ को केदारनाथ धाम का रक्षक देवता माना जाता है। शीतकाल में जब केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद रहते हैं, तब इस क्षेत्र की रक्षा का दायित्व भैरवनाथ जी पर ही होता है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भैरवनाथ मंदिर के दर्शन को भी विशेष महत्व देते हैं।

प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं इस वर्ष यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आज श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के अवसर पर जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग/ मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी विशाल मिश्रा, श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी सदस्य डा विनीत पोस्ती, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी,प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, डीएस भुजवान सहित भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला, विपिन तिवारी, दीपक पंवार एवं श्री केदार सभा के सभी पदाधिकारीगण तथा तीर्थयात्री मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!