चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

by | Apr 26, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी–

गोपेश्वर, 26 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उन्हें महिला विरोधी करार दिया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गोपीनाथ मंदिर गेट से मुख्य बाजार होते हुए रैली निकालते हुए आगे बढ़ीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण बिल पर सहमति न देना महिलाओं के अधिकारों पर सीधा आघात है। उनका आरोप था कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं, जिसके कारण यह बिल पारित नहीं हो सका।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि महिला आरक्षण बिल पास हो जाता, तो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होती, जिससे देश के विकास को नई गति मिलती। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रैली में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, काजल भंडारी, प्रियंका बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, आशा देवी, रेखा नेगी के साथ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भाजपा संगठन के महामंत्री विनोद कनवासी और ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
error: Content is protected !!