जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

by | Apr 26, 2026 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता–

केदारनाथ, 26 अप्रैल 2026: उत्तराखंड के चार धामों के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने के बाद से लगातार यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कहा अभी तक करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो इस वर्ष यात्रा के प्रति बढ़ती आस्था और विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां हर पड़ाव पर तैनात हैं और यात्रियों की सहायता में जुटी हुई हैं। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को मजबूत किया गया है। विधायक नौटियाल ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे दर्शनों के लिए धैर्य और संयम बनाए रखें। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं केदारनाथ धाम पहुंचकर आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि थोड़े संयम के साथ सभी श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकते हैं।

साथ ही, श्रद्धालुओं से यह भी आग्रह किया गया है कि केदारनाथ धाम की पवित्रता, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक गरिमा को बनाए रखने में सहयोग करें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें। उन्होंने कहा की कि इस वर्ष चारधाम यात्रा लगभग साढ़े छह महीने तक चलेगी, इसलिए देशभर के श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार यात्रा की योजना बनाकर बाबा केदारनाथ के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!