चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

by | Apr 27, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम–

जोशीमठ, 27 अप्रैल 2026: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं।

सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब तीर्थ के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। अटलाकोटी ग्लेशियर प्वांट से आगे रास्ते पर अभी भी काफी बर्फ है। जबकि उससे ऊपर करीब तीन से चार फीट तक बर्फ जमी हुई है। जवान और सेवादार घांघरिया में रुके हुए हैं। यहां से हर दिन बर्फ हटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मार्ग से बर्फ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। यात्रा आरंभ होने से पहले मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से भी यात्रा मार्ग के सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। गोविंदघाट के समीप पुलिस की ओर से सुरक्षात्मक साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। यहां वाहन पार्किग का निर्माण भी कर लिया गया है।

Latest News

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
error: Content is protected !!