चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

by | Apr 30, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र–

बदरीनाथ, 30 अप्रैल 2026: बदरीनाथ धाम में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण को आय के साधन में बदलते हुए नगर पंचायत ने एक सराहनीय पहल की है। बीते वर्ष जहां करीब 230 टन कचरे का निस्तारण किया गया था, वहीं इस वर्ष चारधाम यात्रा शुरू होने के मात्र एक सप्ताह में ही 8 टन अजैविक कचरे के निस्तारण से 84 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित की गई है।

धाम की स्वच्छता का जिम्मा नगर पंचायत बदरीनाथ के पास है, जो पैदल मार्गों, सड़कों और शौचालयों की साफ-सफाई के साथ कूड़ा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था भी देखती है। साफ-सफाई में 79 पर्यावरण मित्र लगाए गए हैं। जो दिनभर में तीन बार सफाई करते हैं। नगर पंचायत द्वारा जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है।

पर्यावरण मित्रों के सहयोग से जहां जैविक कचरे से खाद तैयार की जा रही है, वहीं प्लास्टिक कचरे को ब्लॉक में परिवर्तित कर उसका विपणन किया जा रहा है। इस पहल से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि नगर पंचायत को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है।

नगर पंचायत द्वारा अर्जित आय का उपयोग संसाधनों के विकास और अन्य आवश्यक कार्यों में किया जा रहा है। बदरीनाथ का यह मॉडल अब जनपद की अन्य नगर पालिकाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!