जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

by | May 1, 2026 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की ली जानकारी–

रुद्रप्रयाग, 01 मई 2026: अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अदाणी शुक्रवार को सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत ​द्विवेदी के साथ वे केदारनाथ पहुंचे थे।

उनके आगमन को लेकर धाम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। जानकारी के अनुसार गौतम अदाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां से वह निजी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम रवाना हुए। सुबह करीब आठ बजे धाम पहुंचने पर उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति, केदार सभा और तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं और धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। मौके पर बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी मौजूद रहे। उनके साथ मंदिर समिति सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती और तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती भी उपस्थित रहे। दर्शन के बाद गौतम अदाणी वापस लौट गए।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!