गोपेश्वर। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनने के लिए शुक्रवार को गोपेश्वर के पुलिस मैदान में एयर एंबुलेंस सेवा का विधिवत शुभारंभ हुआ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान और सीएमओ डा. एसपी कुडियाल ने एयर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर मरीजों के साथ देहरादून के लिए रवाना किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और जिले के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज गोपेश्वर में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे। तो मुख्यमंत्री जिला अस्पताल में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे मरीजों का हालचाल जानने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के सम्मुख 30 प्रतिशत से अधिक जले तीन मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र तीनों मरीजों को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजने और यहीं से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के निर्देश भी दिए। जिसके बाद शासन स्तर पर इस संबंध में कार्रवाई शुरू हुई। दोपहर बाद अपराह्न तीन बजे गोपेश्वर पुलिस मैदान में हेलीकॉप्टर पहुंचा और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने सेवा का शुभारंभ किया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। दूर-दराज के गांवों के गरीब और आम मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा के संचालन की मांग की जा रही थी। आज गरीब जनता की यह महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, विक्रम बर्त्वाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला महामंत्री नवल भट्ट, दीपक भट्ट के साथ ही कई स्थानीय लोग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
गोपेश्वर से शुरू हुई राज्य की एयर एंबुलेंस सेवा शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत, जिला अस्पताल में इस तरह बनीं सेवा शुरू करने की योजना–
by laxmi Purohit | Oct 22, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...
ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...
नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...
यात्रा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...
रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...
सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...
डंपर का अधिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
