चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

by | May 25, 2026 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस–

गोपेश्वर, 23 मई 2026: रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा करने के बाद गोपेश्वर पहुंचे केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद के सीमांत क्षेत्रों में वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत संंचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंन भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाओं एवं नवाचार आधारित योजनाओं को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत जनपद के सीमांत गांवों के लिए बड़ी एवं दीर्घकालिक विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएं, ताकि इन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके। उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए रुद्रनाथ मंदिर ट्रैक रुट के सुनियोजित विकास हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उन्हें अवगत कराया कि मास्टर प्लान के अधिकांश कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि फेज-दो और फेज-तीन के कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। उन्होंने जनपद के 14 वाइब्रैंट विलेज में संचालित विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं, पर्यटन विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों की जानकारी भी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!