छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

by | May 3, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें–

गोपेश्वर। मौसम विभाग द्वारा चमोली जिले में आगामी तीन दिनों तक खराब मौसम की संभावना जताते हुए तीन से पांच मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश, तेज आंधी और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

जिलाधिकारी ने जिले में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। खासकर पर्वतीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, सड़क मार्गों की स्थिति पर नजर बनाए रखने और ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन इकाइयों, पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दलों को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

वहीं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी सभी विभागों को उच्च सतर्कता बनाए रखने और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात बचाव दलों को विशेष रूप से अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!