कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम, एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, हर गतिविधि पर रखी पैनी नजर–
गोपेश्वर, 03 मई 2026: यूजीसी नीट परीक्षा चमोली जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा से पूर्व जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने परीक्षा केंद्र पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया।
नीट परीक्षा के लिए चमोली में एकमात्र परीक्षा केंद्र राजकीय औद्योगिक संस्थान गोठियालसैंण को बनाया गया था। जनपद में पंजीकृत 250 में से 237 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 13 अनुपस्थित रहे। सुबह निर्धारित समय पर परीक्षा आरंभ हुई।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस, प्रशासन व कॉलेज प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। परीक्षा से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व स्क्रीनिंग की गई, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी लगातार भ्रमण पर रहे। साथ ही एलआईयू, एसओजी की टीमें भी परीक्षा केंद्र पर निगरानी बनाए रखे। सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों से भी निगरानी रखी गई।

