चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

by | May 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप–

चमोली, 04 मई 2026: चमोली जनपद के निजमुला घाटी में भेड़पालकों को भारी नुकसान हुआ है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मृत्यु हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अ​धिकारी नंदकिशोर जोशी ने इसकी पु​ष्टि की ह। घाटी के गौणाभनालीतोक में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना में राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल सहित कई भेड़पालकों को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। अचानक हुए इस हादसे से प्रभावित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में मायूसी का माहौल है।

पीड़ित पशुपालकों का कहना है कि एक झटके में उनकी सालों की मेहनत खत्म हो गई, जिससे अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 03, 04 और 05 मई 2026 के लिए चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इस अवधि में ओलावृष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी। देर रात से जिले में मौसम खराब बना हुआ है और हल्की बारिश भी जारी है, जिसके बीच यह हादसा हुआ।भेड़पालकों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

चमाेली जनपद में निजमुला घाटी भेड़ पालन का सबसे बड़ा क्षेत्र है। यहां ग्रामीणों का यह मुख्य आजीविका का स्रोत भी है। लोग अपने भेड़-बकरियों को चरान के लिए जंगल और बुग्याल क्षेत्र में भेज देते हैं। आकाशीय बिजली गिरने से मरी बकरियाें से भेड़पालकों को भारी आ​र्थिक नुकसान हो गया है। इस घटना से घाटी में हड़कंप मच गया है।

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!