पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

by | May 4, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी–

बदरीनाथ/केदारनाथ/जोशीमठ/गोपेश्वर। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर सोमवार को बदरीनाथ धाम से लेकर केदारनाथ धाम तक उत्साह का माहौल देखने को मिला। बदरीनाथ धाम में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से विशेष पूजा-अर्चना की गई, वहीं केदरनाथ में भी केदार सभा की ओर से बाबा केदार की विशेष पूजाएं आयोजित की गई। गोपेश्वर और जोशीमठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान्न वितरण कर जीत का जश्न मनाया।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से आयोजित विशेष पूजा में देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रातःकालीन महाभिषेक, वेदपाठ और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

पूजा-अर्चना में धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रवींद्र भट्ट, संदीप कपरवाण और योगंबर नेगी सहित बीकेटीसी पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे धाम में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।

वहीं गोपेश्वर में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन तिराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत की जीत बताया। इस दौरान विपिन कंडारी, विनोद कनवासी, नंदी राणा, संजय और पुष्पा पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर ज्योतिर्मठ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और इसे भाजपा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!