चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

by | May 5, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश–

चमाेली, 05 मई 2026: विष्णुप्रयाग क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशर को नियमों की अनदेखी और लापरवाही बरतने पर प्रशासन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्रशर संचालकों को सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग और खनन विभाग की टीम ने विष्णुप्रयाग क्षेत्र में चल रहे सुरक्षात्मक एवं स्थिरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि स्टोन क्रशर से अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही रात के समय भी क्रशर संचालन किए जाने की शिकायत सामने आई।

बताया गया कि क्षेत्र में चल रहे स्थिरीकरण कार्यों के लिए रेत और बजरी तैयार करने हेतु स्टोन क्रशर संचालित किया जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि धूल नियंत्रण के लिए आवश्यक पानी के फव्वारे और अन्य व्यवस्थाएं मौके पर मौजूद नहीं थीं।

जिला खनन अधिकारी अंकित चंद्र ने बताया कि पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से स्टोन क्रशर को सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी संचालकों को नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest News

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...
error: Content is protected !!