राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

by | May 14, 2026 | जागरुकता, ब्रेकिंग | 0 comments

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी–

देहरादून, 14 मई 2026: समस्त राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सभी राशन कार्डों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने हेतु “मेराकेवाईसी”ऐप जारी किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने जनपद के अंतर्गत सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे स्वयं अथवा अपने परिवार के उन सदस्यों की ई-केवाईसी इस ऐप के माध्यम से अवश्य कराएं, जो सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान तक पहुंचने में असमर्थ हैं। इससे पात्र लाभार्थियों को सरकारी राशन योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहेगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले “GooglePlayStore” या “AppStore” से “मेराKYC”ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद “AadhaarFaceRD”ऐप इंस्टॉल करना आवश्यक होगा। ऐप में लॉगिन कर राज्य के रूप में “Uttarakhand” का चयन करते हुए “VerifyLocation” पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद लाभार्थी को अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा, जिस पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। OTP सत्यापन के बाद “FaceKYC” विकल्प पर क्लिक कर कैमरे के सामने चेहरे की पहचान प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सफल सत्यापन के बाद स्क्रीन पर “eKYCSuccessful” का संदेश प्रदर्शित होगा। उन्होंने सभी कार्डधारकों से समय रहते e-KYC पूर्ण करने की अपील की है, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!