जोशीमठ में वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित–

by | Oct 23, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

चमोली। चीन सीमा क्षेत्र के अंतिम नगर क्षेत्र जोशीमठ में वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने करीब 150 वीर नारी और भूतपूर्व सैनिकों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों का देश की आन, बान और शान के प्रति अटूट रिश्ता भूलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, यहां घर-घर में सेना के जवान हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो भूतपूर्व सैनिक परिवार से एक सदस्य को सेना में नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वीर नारी पार्वती देवी, पूर्व सैनिक मातवर सिंह पंवार, भवानी लाल, पूरण सिंह, जवाहर सिंह, चक्रधर प्रसाद, गब्बर सिंह, विनोद सिंह, भरत सिंह, अमित कवांण, भगवती, आनंद लाल, रामकुमार, विक्रम सिंह, कुंदन सिंह, पुष्कर सिंह, रघुवीर सिंह, शंकर सिंह, हीरा सिंह, कलमी राम आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, रोहित परमार, मल रतूड़ी के साथ ही कई लोग मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!