चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

by | May 17, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक–

गोपेश्वर, 17 मई 2026: पीजी कॉलेज गोपेश्वर के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचंद सिंह रावत ने गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर आधारित पुस्तक का लेखन किया है। पुस्तक में गोपेश्वर क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है। साथ ही रुद्रनाथ मंदिर की पौराणिक मान्यताओं, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

पुस्तक के माध्यम से क्षेत्र की प्राचीन विरासत, लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया है। पुस्तक में रुद्रनाथ यात्रा मार्ग, स्थानीय रीति-रिवाजों, मंदिर से जुड़ी मान्यताओं और यहां की सांस्कृतिक विशेषताओं का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा गोपीनाथ मंदिर की धार्मिक महत्ता और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर लेखक डॉ. शिवचंद सिंह रावत ने जनपद के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी को पुस्तक भेंट की। पुस्तक को क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Latest News

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...

चमोली: दुर्गा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष–

ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन-- देहरादून, 16 मई 2026। चमोली...

चमोली: जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–

प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने...

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...
error: Content is protected !!