टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

by | May 18, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य–

पीपलकोटी/चमोली, 18 मई 2026: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के साथ किया गया। वीपीएचईपी में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 16 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिवस 16 मई 2026 को परियोजना के अलकनंदापुरम परिसर, सियासैंण, पीपलकोटी स्थित सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत परिसर के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता संदेश प्रदर्शित कर कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों एवं आगंतुकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना एवं स्वच्छ परिवेश के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था।

इसी क्रम में 18 मई 2026 को वीपीएचईपी परिसर में स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अजय वर्मा, कार्यकारी निदेशक (वीपीएचईपी) ने परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, अनुशासित कार्यसंस्कृति एवं सतत विकास के लिए प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यालयों, आवासीय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री आर.पी. मिश्रा, महाप्रबंधक (डैम), श्री आर.एस. राणा, महाप्रबंधक (ईएम), श्री बी.एस. पुंडीर, अपर महाप्रबंधक (प्लानिंग एवं सेफ्टी), श्री एस.पी. डोभाल, अपर महाप्रबंधक (पीएच), श्री ओ.पी. आर्य, अपर महाप्रबंधक (सीओ/टाउनशिप), श्री अजय कुमार, अपर महाप्रबंधक (जी एंड जी), श्री एस.सी. भट्ट, उप महाप्रबंधक (क्यूसी), श्री कमल नौटियाल, उप महाप्रबंधक (सतर्कता), श्री वी.डी. भट्ट, वरिष्ठ प्रबंधक (मा. सं एवं प्रशा.) सहित परियोजना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता रैली, जागरूकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान, स्वच्छता अभियान एवं अन्य जनसहभागिता आधारित गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति व्यापक जन-जागरूकता विकसित की जा सके। ये सभी गतिविधियाँ स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!